News

Aaj Ka Mausam : पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी, अन्य हिस्सों में ऐसा रहेगा मौसम

×

Aaj Ka Mausam : पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी, अन्य हिस्सों में ऐसा रहेगा मौसम

Share this article

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी है। दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण लोगों को पानी और बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने 19 जून तक दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

17 जून तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हीट वेव चलने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले पाँच दिन लू चलेगी। उत्तर पश्चिम राजस्थान और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में भी यही हाल रहने वाला है।

मुंबई में बारिश

मुंबई और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।

देश में अन्य मौसम की स्थिति

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में 14 और 15 जून को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। असम, मेघालय, गोवा, उड़ीसा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडवा निकोबार दीप समूह, कर्नाटक, पूर्व उत्तर भारत, सिक्किम, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है।

मानसून

अगले दो से तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम इलाकों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now