News

Aaj Ka Mausam : देश के विभिन्न राज्यों में अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD की ताजा रिपोर्ट

×

Aaj Ka Mausam : देश के विभिन्न राज्यों में अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD की ताजा रिपोर्ट

Share this article

Aaj Ka Mausam : देश के विभिन्न राज्यों में अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।अलग अलग राज्यों में बारिश होने की संभावना भी है।

पर्वतीय क्षेत्र: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम बहुत अच्छा है और लगातार बारिश हो रही है।अगले 24 घंटों में भी इन इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

उत्तर भारत: पंजाब में अगले तीन दिन तक हीट वेव रहेगी। राजस्थान में भी हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गर्मी बहुत ज्यादा है और ह्यूमिडिटी भी बहुत है।

पश्चिम भारत: वेस्ट राजस्थान में भी गर्मी का सितम जारी है। गुजरात में लगातार बारिश हो रही है।

मध्य भारत: मध्य प्रदेश में मानसून आ गया है और धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश में अगले दो से चार दिन में मानसून दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में हवा की तेज गति जारी है और बिहार में अभी भी गर्मी है।

पूर्व भारत: उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में हवा की तेज गति देखने को मिल रही है।

दक्षिण भारत: महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार बारिश हो रही है और आकाशीय बिजली से फसलों को नुकसान हो रहा है। कर्नाटक में तेज बारिश का अलर्ट जारी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

पूर्वोत्तर भारत: तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर में भी जल्दी ही मौसम में बदलाव आएगा। वेस्ट बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है और असम-मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बाकी राज्यों में मानसून आने में अभी तीन से चार दिन का इंतजार करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now