News

Aaj ka Mausam : हरियाणा-यूपी समेत इन राज्यों में आज के मौसम की ताजा अपडेट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

×

Aaj ka Mausam : हरियाणा-यूपी समेत इन राज्यों में आज के मौसम की ताजा अपडेट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

Share this article

Aaj Ka Mausam : मानसून कई राज्यों में प्रवेश कर चुका है लेकिन अब कमजोर हो गया है। एमपी में मानसून अगले दो-तीन दिनों में पहुँचने की संभावना है। राजस्थान में प्री-मानसून बारिश के कारण आंधी बारिश के आसार हैं। गुजरात में मानसून आधिकारिक रूप से प्रवेश कर चुका है और अगले छह दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में मानसून समय से पहले प्रवेश करने के बाद कमजोर हो गया है लेकिन अगले 10 दिनों तक तेजी से बढ़ने की संभावना है। बिहार और झारखंड में 18 तारीख तक, उत्तर प्रदेश में 20 से 30 तारीख के बीच और दिल्ली में 27 तारीख तक मानसून पहुंच सकता है।

यूपी के 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 18 तारीख तक सीवियर हीटवेव की चेतावनी दी गई है। एमपी के कुछ हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में दो दिन तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

प्रयागराज, यूपी देश का सबसे गर्म इलाका है जहाँ तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। यूपी, हरियाणा, दिल्ली और एमपी के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सभी जिलों और रायपुर में हीटवेव चल सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। यह मौसम सात दिन तक रह सकता है। सिक्कम में भारी बारिश के कारण हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। दक्षिण पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से एमपी, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में प्रवेश करने के बाद मानसून बंगाल की खाड़ी में कमजोर हो गया है। राजस्थान के 17 जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ में आंधी चलने और गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now