News

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में हल्की बारिश, वहीं इन राज्यों भारी बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौसम

×

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में हल्की बारिश, वहीं इन राज्यों भारी बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौसम

Share this article
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में हल्की बारिश, वहीं इन राज्यों भारी बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौसम

IMD WEATHER ALERT : देश के कई राज्यों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात और महाराष्ट्र में लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। घरों और दुकानों में पानी घुस चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

गुजरात और महाराष्ट्र: बाढ़ जैसी स्थिति

गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। IMD ने 29 जुलाई को राजस्थान, गुजरात, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली का मौसम: बारिश से मिली राहत

दिल्ली में बीते दो दिनों से हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 30 जुलाई से 1 अगस्त तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

देश के अन्य हिस्सों का मौसम

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है। वहीं, केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत और अन्य राज्यों का हाल

पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now