News

Aaj Ka Mausam : अभी और सताएगी गर्मी या मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई मानसून की सटीक तारीख

×

Aaj Ka Mausam : अभी और सताएगी गर्मी या मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई मानसून की सटीक तारीख

Share this article

Monsoon 2024 Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की राह देख रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणियां लगातार बदल रही हैं, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति है।

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam 17 June 2024)

  • लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
  • दोपहर में तीव्र गर्मी का प्रकोप रहेगा।
  • अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
  • न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
  • 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।

हीटवेव अलर्ट (Heatwave alert)

रेड अलर्ट: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरपुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मधुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।

येलो अलर्ट: गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके।

कब होगी बारिश? (Barish Kab Hogi?)

  • मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून से 22 जून के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
  • 21 जून को पूरे प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

21 जून को मानूसन देगा दस्तक (Monsoon 2024 Kab Aayega?)

वहीं, आगामी तीन से चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Bihar Monsoon Update: बिहार में आगे बढ़ने के उपरान्त ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट होगी। गुजरात में 11 जून को ही मानसून दस्तक दे चुका है। पश्चिम बंगाल में 18 जून, झारखंड में 19 जून, बिहार में 20 जून और उत्तर प्रदेश में 21 जून को मानसून की इंट्री हो सकती है।

किसानों पर गर्मी का असर

  • भीषण गर्मी से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
  • धान, गन्ना, सब्जियों और अन्य फसलों की पैदावार पर बुरा असर पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now