News

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज बदलेगा मौसम?, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

×

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज बदलेगा मौसम?, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Share this article
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज बदलेगा मौसम?, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देशभर के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon 2024) की बारिश आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जबकि कई मैदानी क्षेत्रों में लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

दिल्ली-एनसीआर के लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हैं। यहां रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद भी उमस बढ़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी शनिवार को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 21 जुलाई को यहां अधिक बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

तेलंगाना और विदर्भ में रेड अलर्ट

आईएमडी ने शनिवार के लिए तेलंगाना, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है। कच्छ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और सौराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों के लिए चेतावनी

मानसून सीजन में पहाड़ी राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। कुमाऊं मंडल के चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और अल्मोड़ा में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

अन्य राज्यों में भी बारिश

शनिवार और रविवार को मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now