News

Bihar Rain Forecast: कब बरसेंगे बिहार में बादल? जानिये मौसम का हाल

×

Bihar Rain Forecast: कब बरसेंगे बिहार में बादल? जानिये मौसम का हाल

Share this article

Bihar Weather Forecast: पूरे देश में प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में भीषण गर्मी ने लोगों को त्रस्त कर रखा है। गुरुवार को कई स्थानों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। शुक्रवार को भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही रही। इस हीटस्ट्रोक से बिहार में कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है, और अब लोगों की उम्मीद केवल वर्षा पर टिकी हुई है।

बिहार में जारी हीटवेव को लेकर आईएमडी के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया है कि आज और कल 2-3 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। इसके बाद लू की स्थिति में सुधार की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, कल पटना में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बिहार में कब होगी बारिश?

इस सवाल पर पटना के आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया है कि 2 जून को पटना में हल्की वर्षा और आंधी की संभावना है। हमें उम्मीद है कि मानसून समय पर बिहार पहुंचेगा, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि 1 जून से मौसमी दशाओं में परिवर्तन का पूर्वानुमान है, जिससे दक्षिणी बिहार में लू से कुछ राहत मिल सकती है।

माना जा रहा है कि 1 जून से पूरे राज्य में पुरवैया हवाएं चलने लगेंगी। केरल में गुरुवार को मानसून ने निर्धारित तिथि से दो दिन पहले दस्तक दी है, जिससे संभावना है कि बिहार में भी मानसून समय से पहले आ सकता है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अभी दक्षिणी बिहार के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवाएं और उत्तरी एवं मध्य बिहार में पुरवैया हवाएं चल रही हैं। ऐसे में आधा बिहार घातक लू की चपेट में है।

लोगों को उम्मीद है कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, जल्द ही बिहार में वर्षा के चलते राहत मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now