News

Bihar Rain Update: जल्द बदलने वाला है बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

×

Bihar Rain Update: जल्द बदलने वाला है बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

Share this article

Bihar Mein Barish Kab Hogi : उत्तर बिहार में अगले तीन दिनों तक मध्यम हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 31 मई तक ज्यादातर स्थानों में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। 1 व 2 जून के आस-पास मैदानी भागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने दो जून तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। उनके अनुसार,

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं सीतामढ़ी में 30 मई के बाद ही वर्षा की संभावना बन सकती है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जबकि, न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है।

पिछले तीन दिनों की अवधि में शुष्क रहा मौसम

मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार, पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 36.5 एवं 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

औसत सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 63 प्रतिशत, हवा की औसत गति 12.8 किमी प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन 6.3 मिमी तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 10.7 घंटा प्रति दिन रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा 5 सेमी की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 31.0 एवं दोपहर में 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now