News

Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी, जानिए कब बरसेंगे बादल?

×

Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी, जानिए कब बरसेंगे बादल?

Share this article

Bihar Weather Today, पटना: बिहार में मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 26 मई से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी उम्मीद है।

शुक्रवार और शनिवार को बढ़ेगा तापमान, सुबह-शाम मिलेगी राहत

शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी, जिसके कारण लोगों को दोपहर में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त पुरवा हवा के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

गुरुवार को पटना में तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

समस्तीपुर में बारिश से किसानों को राहत, कुछ जगहों पर जलजमाव

समस्तीपुर जिले में बुधवार देर शाम से गुरुवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश से आम, लीची और सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश से धान की नर्सरी लगाने में भी किसानों को सहूलियत होगी। वहीं, कुछ जगहों पर जलजमाव भी हुआ, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

ताजपुर में बारिश से सब्जी की फसलों को फायदा, सड़कों पर जलजमाव

बुधवार रात ताजपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। बारिश से किसानों के खेतों में लगी सब्जी की फसलों को फायदा हुआ है। वहीं, बारिश के कारण ताजपुर बाजार के हॉस्पिटल रोड में सड़क में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now