News

हरियाणा के पार्षदों को सीएम देंगे बड़ा तोहफा! पंचायत मंत्री ने दिए संकेत

×

हरियाणा के पार्षदों को सीएम देंगे बड़ा तोहफा! पंचायत मंत्री ने दिए संकेत

Share this article
हरियाणा के पार्षदों को सीएम देंगे बड़ा तोहफा! पंचायत मंत्री ने दिए संकेत

Haryana News: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश सरकार जल्द ही नगर पार्षदों को सरपंचों और पंचों की तर्ज पर बड़ा तोहफा दे सकती है। सुधा ने बताया कि पार्षदों की प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह (Haryana CM Nayab Singh Saini) के समक्ष रखा गया है।

इस संबंध में 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे हिसार में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के पार्षदों, वाईस चेयरमैन और चेयरमैन की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह पार्षदों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

सुधा ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में पार्षदों की समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सरपंचों और पंचों की तरह ही नगर पार्षदों को भी विशेष सौगात देंगे। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार सभी नगर निकायों के पार्षदों की एक प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है।

राज्य मंत्री सुधा ने बताया कि सरकार ने सरपंचों को 21 लाख रुपए तक के विकास कार्य करवाने की अनुमति दी है, जिससे वे अपने गांवों का विकास कर सकेंगे। इसके अलावा, ग्राम पंचायतों को भी कई अन्य अधिकार दिए गए हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि नगर निकायों और राजस्व विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार के आदेशों का पालन करना होगा। यदि किसी भी स्तर पर अधिकारी लोगों को बेवजह परेशान करते हैं या कार्यों में देरी करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुधा ने कहा कि वे खुद अधिकारियों की कार्यशैली पर नजर रख रहे हैं और अब तक 15 से ज्यादा लापरवाह अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।

इसके अलावा, सुधा ने जानकारी दी कि 16 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now