Cyclone Remal: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, यह कम दबाव का क्षेत्र 24 मई तक कमजोर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिसे ‘रेमल’ नाम दिया गया है।
कहां होगी बारिश:
मौसम विभाग के अनुसार, देश में पश्चिम बंगाल में बुधवार से रविवार तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है। शनिवार और रविवार को दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं ओडिशा के उत्तरी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।
कब होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई को बालासोर जिले में भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर) और अन्य उत्तरी ओडिशा जिलों में मध्यम वर्षा का अनुमान है। वहीं 25 मई को उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर-पश्चिम और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में 24 घंटे तक बारिश होगी।
बुधवार को भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से दूर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है और 24 मई की सुबह तक दबाव में बदल जाएगा।
मछुआरों के लिए चेतावनी
आईएमडी ने मछुआरों को 23 और 24 मई को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है। 22 मई तक तट पर लौटने की सलाह दी गई है।
हवाओं की गति
- 22 मई: दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- 23 मई: मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।
- 24 मई: उत्तर बंगाल की खाड़ी में हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।
- 25 मई: उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर-पश्चिम और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में हवाओं की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
आपको बता दें तो ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।