News

Delhi ka Mausam : दिल्ली में अब गर्मीं होगी छूमंतर, 48 घंटे में दिल्ली होगी जलमग्न, जानें मौसम का हाल

×

Delhi ka Mausam : दिल्ली में अब गर्मीं होगी छूमंतर, 48 घंटे में दिल्ली होगी जलमग्न, जानें मौसम का हाल

Share this article

Delhi ka Mausam : दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पंखे-कूलर भी गर्मी के सामने बेकार साबित हो रहे हैं। लोग पसीने से तरबतर हैं और बारिश कब होगी, यही सवाल हर किसी के मन में है। इस बीच, मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। 48 घंटे बाद दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। गर्मी छूमंतर होने वाली है। तेज हवाओं और बारिश की फुहारों से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान (Rain forecast with strong winds)

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में 48 घंटे बाद मौसम बदलेगा। तेज हवाओं और बारिश होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा मौसम? (IMD Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह आठ बजे के बाद से तेज धूप निकलेगी। दोपहर 12 बजे तक 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ ऐसा ही मौसम 1 जून को भी रहने का अनुमान है। हालांकि, एक जून को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

एक जून के बाद फिर बदलेगा मौसम

हालांकि, एक जून के बाद फिर मौसम करवट लेगा। दो जून से 6 जून तक फिर गर्मी से बुरा हाल होने वाला है। सतह पर 16 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों का तापमान 45 से 49 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ है। सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस तरह का मौसम 79 साल में पहली बार ऐसा हुआ है। दिल्ली में 17 जून 1945 को 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नरेला में 49.2 डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now