News

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, आज होगी झमाझम बारिश

×

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, आज होगी झमाझम बारिश

Share this article

Delhi Ka Mausam : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी शुक्रवार, 14 जून 2024 को दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इस बारिश के बाद दिल्लीवासियों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

गुरुवार का तापमान

गुरुवार के दिन दिल्ली के आधिकारिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने 44.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया, जो सामान्य से लगभग 4.9 डिग्री अधिक रहा। नजफगढ़ मौसम केंद्र ने 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।दिल्ली के अन्य केंद्रों से अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, इनमें नरेला में 45.3 डिग्री, आया नगर में 46.4 डिग्री, रिज में 46.3 डिग्री और पालम में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया।

आज का मौसम

आईएमडी ने पूर्वानुमान में आंशिक रूप से आज दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ दोपहर और शाम के समय कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आईएमडी ने दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने के हालात और 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मानसून का अपडेट

आईएमडी ने बुधवार को कहा था कि, जून के अंत तक राजधानी में मॉनसून की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में मानसून आगे बढ़ने की संभवाना जताई है। विभाग ने कहा है कि, बिहार सेमत अन्य राज्यों में मानसून के आगमन से पहले ही कमजोर पड़ गया है। आईएमडी ने देश के विभिन्न इलाकों में भीषण लू का भी अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now