News

Delhi Ka Mausam : दिल्ली वालों को इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी, झमाझम होगी बारिश

×

Delhi Ka Mausam : दिल्ली वालों को इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी, झमाझम होगी बारिश

Share this article

Delhi Ka Mausam : भारतीय मौसम विभाग ndian Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, मानसून ने देश में एंट्री मार ली है। 29 मई को केरल के तट से टकराने के बाद, इसने पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण के राज्यों में बारिश लाकर लोगों को राहत दी है। हालांकि, उत्तर भारत, खासकर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भयंकर गर्मी का कहर जारी है।

दिल्ली में 52 डिग्री तक पहुंचा तापमान (Temperature reaches 52 degrees in Delhi)

इस हफ्ते दिल्ली में तापमान पहली बार 52 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों को बारिश का इंतजार है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत में 2 जून के बाद ही थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली में बारिश को लेकर जो अनुमान है वो 27 जून तक का है।

रेमल चक्रवात ने मानसून को जल्दी लाया (Cyclone Remal brought monsoon early)

इस बार देश में मानसून की एंट्री थोड़ा पहले हुई है। इसकी वजह रेमल चक्रवात (Remal cyclone) बताया जा रहा है। इससे पहले साल 2017 में मोरा चक्रवात के चलते देश में मानसून समय से पहले आया था। जबकि पिछले साल यानी 2023 में मानसून 7 दिन देरी से 8 जून को आया था।

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप

इस समय अलग अलग राज्यों में मौसम का अलग अलग रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत भीषण गर्मी का सामना कर रहा है, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को बर्फबारी देखने को मिली। पूर्वोत्तर में रेमल चक्रवात के चलते बारिश हुई है। दक्षिण भारत में भी बारिश से लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग की सलाह (Advice of the Meteorological Department)

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में 2 जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है। ऐसे में लोगों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाहर यानी खुले आमसान के नीचे ना निकलने की सलाह दी गई है। क्योंकि ये जानलेवा हो सकता है। IMD के मुताबिक 2 जून तक तापमान 45 डिग्री से 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। अगर किसी भी व्यक्ति को घुटन महसूस हो या अचानक तबियत खराब हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

मौसम विभाग ने जारी नई एडवाइजरी में कहा कि रूम के अंदर रहने के दौरान दरवाजा जरूर खुला रखें, जिससे रूम में वेंटिलेशन बना रहे। IMD ने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल भी कम करें। क्योंकि बढ़ते तापमान की वजह से मोबाइल के फटने की भी संभावना जताई जा रही है। विभाग ने लोगों से प्रचंड गर्मी के बीच सावधान रहने की अपील की है। लोगों को खानपान में दही, मट्ठा, बेल का जूस जैसे ठंडे पेय पदार्थ को बढ़ाने की सलाह दी है।

उत्तर भारत में कम तक रहेगी प्रचंड गर्मी का कहर (North India Weather)

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप 2 जून तक जारी रहेगा। फिलहाल राहत मिलने के ज्यादा आसार नहीं है क्योंकि तापमान में फिलहाल और बढ़ोतरी की आशंका है। इस दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भयंकर गर्मी के अनुमान हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने गर्मी और हीट वेव को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now