News

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में फिर दिखेगा गर्मी का कहर, इन राज्यों में बारिश की जताई संभावना

×

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में फिर दिखेगा गर्मी का कहर, इन राज्यों में बारिश की जताई संभावना

Share this article

Delhi Ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जिसके साथ ही लू चलने की भी आशंका है। रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग (IMD) की माने तो, इस महीने के अंत में निर्धारित समय पर मानसून के आगमन से ही दिल्लीवासियों को राहत मिलने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति

दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और केरल, कर्नाटक, गोवा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कोंकण के क्षेत्रों में पहुंच चुका है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD की ताजा बुलेटिन के अनुसार, तेलंगाना में अगले तीन दिनों के दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।

गुजरात और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की स्थिति

IMD द्वारा जारी मॉनसून की नई सैटेलाइट इमेजरी से पता चलता है कि मॉनसून गुजरात के दक्षिणी हिस्से के करीब पहुंच चुका है और अगले दो दिनों में यह राज्य में प्रवेश कर सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में भी मॉनसूनी बारिश हो रही है, लेकिन 3 जून के बाद से मॉनसून बिहार-बंगाल सीमा पर अटका पड़ा है और वहां से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।IMD के अनुसार, वेस्ट यूपी के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से बंगाल खाड़ी की मॉनसून अटका पड़ा है। हालांकि, IMD ने उम्मीद जताई है कि इस हफ्ते के अंत तक बिहार, झारखंड समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now