News

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में आज बारिश के बाद फिर रुलाएगी गर्मी, तापमान में इतने डिग्री होगी बढ़ोतरी

×

Delhi Ka Mausam : दिल्ली में आज बारिश के बाद फिर रुलाएगी गर्मी, तापमान में इतने डिग्री होगी बढ़ोतरी

Share this article

नई दिल्ली, Delhi Ka Mausam 9 जून: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में लोगों को कुछ हलकी बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। दिल्ली के लोग इन ठंडी हवाओं का लुफ्त ज्यादा दिन नहीं उठा सकते है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली के लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 10 जून से 14 जून तक तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Today)

दिल्ली में आज शाम तक तेज हवाओं के साथ बादल बरसने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

एनसीआर के अन्य शहरों में भी आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का अनुमान है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान क्रमशः 44 और 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान क्रमशः 42 और 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इस पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

इस पूरे सप्ताह दिल्ली-एनसीआर (Delhi Ka Mausam) में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। 10 जून से 14 जून तक तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गाजियाबाद में इस पूरे सप्ताह तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।

दिल्ली में कब आएगा मानसून? (Delhi Mein Monsoon Kab Aayega)

जहां उत्तर भारत और उत्तर मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। आधे भारत में मानसूनी बादल बरस रहे हैं। जल्द ही मानसून दिल्ली में भी दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून दिल्ली (Delhi Monsoon) में 30 जून तक पहुंच सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now