News

Delhi Mausam News: दिल्ली में अब गर्मी मचाएगी ग़दर; तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

×

Delhi Mausam News: दिल्ली में अब गर्मी मचाएगी ग़दर; तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Share this article

Delhi Mausam News, नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुहावने मौसम का दौर खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्लीवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इस दौरान लू चलने की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में क्रमिक वृद्धि देखी जाएगी। विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तेज धूप और शुष्क मौसम

आसमान साफ रहने के साथ ही तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। बीते रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा के दायरे में है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तथा हवा में नमी का स्तर 32 से 75 प्रतिशत के बीच रहा।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शाम के समय मौसम में थोड़ा बदलाव आने की संभावना है, जिसके तहत बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आगामी दिनों का मौसम

14 मई को मौसम शुष्क रहेगा। इस दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 15 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 16 मई को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रदूषण का स्तर कम

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होकर सामान्य सीमा में पहुंच गया है। रविवार को मुख्य प्रदूषक ओजोन रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 183 रहा। फरीदाबाद में यह 195, गाजियाबाद में 158, ग्रेटर नोएडा में 237, गुरुग्राम में 146 और नोएडा में 175 रहा। शुक्रवार शाम को आई भयानक आंधी के बाद धूल का गुबार कम हो गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now