News

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में आज होगी बारिश; जानिये आज और कल का मौसम

×

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में आज होगी बारिश; जानिये आज और कल का मौसम

Share this article

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। इसी बीच दिल्लीवासियों के लिए आज मौसम को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जी हाँ, दिल्ली के मौसम में आज बदलाव होने वाला है।

मौसम विभाग की माने तो भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली वालों के लिए आज से अगले 4 दिनों तक बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार है। जिससे दिल्ली में गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल लोग उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान है। आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

आज रात में बूंदाबांदी के आसार

राजधानी दिल्ली में गुरूवार को पूरा दिन तेज हवाएं चली। तापमान स्थिर है। आज यहां का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।

आज के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाएंगे रहेंगे। रात के समय बूंदाबूांदी होने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है।

चार दिनों तक बरसेंगे मेघ

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 मई को आसमान में काली घटाएं देखने को मिलेगी। इस दिन हल्की फुहारें पड़ने की उम्मीद है। साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं भी चल सकती है।

12 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दिन भी हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चल चलेंगी। 13 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now