Delhi NCR Today Weather Update 11 May 2024: शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद क्या दिल्ली-एनसीआर में गर्मी फिर लौट आएगी? जानें 11 मई 2024 के लिए दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान – क्या बारिश जारी रहेगी या मौसम शुष्क होगा?
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर शाम धूल भरी आंधी और हल्की बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर शाम मौसम में अचानक बदलाव आया। धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और कुछ हादसे भी हुए। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
कल हुई बारिश ने दी राहत:
बीती रात दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और उसके बाद अच्छी बारिश हुई। नोएडा में हल्की बौछारें पड़ीं, लेकिन राजधानी में अच्छी बारिश होने से मई के महीने में फरवरी की सर्दी जैसा अहसास हुआ। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव होने की वजह से बारिश हुई।
वीडियो विजय चौक से है। pic.twitter.com/0K0NulgLm9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2024
IMD का पूर्वानुमान:
IMD के अनुसार, आज दिल्ली में गरज-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
आने वाले दिनों का मौसम:
IMD ने बताया है कि 12 मई को भी दिल्ली में गरज-तूफान और बारिश होने की संभावना है। 13 मई से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा। 15 मई तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
NCR में भी यलो अलर्ट:
IMD ने आज NCR के अन्य शहरों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ में भी गरज-तूफान और बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।