News

दिल्ली में 43 डिग्री पार हुआ पारा, सीजन में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड; जानिए आज रात कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

×

दिल्ली में 43 डिग्री पार हुआ पारा, सीजन में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड; जानिए आज रात कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Share this article

Delhi Temperature Heat Wave: दिल्ली में 43 डिग्री पार हुआ पारा, सीजन में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड; जानिए आज रात कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में रविवार को झुलसाने वाली गर्मी: राजधानी दिल्ली में रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जबकि, दिल्ली के तीन मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के लोगों को इस सीजन में पहली बार झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ।

रविवार का तापमान: रविवार की सुबह से ही दिल्ली के ज्यादा इलाकों में तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन के समय भी तेज धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ और खासतौर पर दोपहर के समय गर्म हवाओं का अहसास भी हुआ।

सीजन में दूसरी बार 40 के पार तापमान धूप के चलते लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुहाल लगने लगा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सीजन में दूसरी बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा है।

कहां रहा सबसे ज्यादा गर्म: सफदरजंग में रविवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 63 से 19 फीसदी तक रहा।

चिंता की बात यह है कि दिल्ली के तीन इलाकों में पारा 43 डिग्री से ऊपर रिकार्ड किया गया है। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आने वाले दिनों का तापमान: मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने अनुमान है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब दिल्ली वालों को तपती गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। अगले चार-पांच दिनों के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहने का अनुमान है।

गुरुवार को दिल्ली के इक्का-दुक्का इलाकों में हल्के बादलों की आवाजाही होने और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। लेकिन, इससे तापमान में खास गिरावट आने की संभावना नहीं है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इन इलाकों में रहा सबसे ज्यादा तापमान:

  • स्पोर्ट्स कांप्लेक्स—44 डिग्री सेल्सियस
  • पीतमपुरा—43.4 डिग्री सेल्सियस
  • नजफगढ़—43.2 डिग्री सेल्सियस

निष्कर्ष: दिल्ली में रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। आने वाले दिनों में भी दिल्लीवासियों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now