News

Delhi Weather: दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट, जानें हफ्तेभर कैसा रहेगा मौसम

×

Delhi Weather: दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट, जानें हफ्तेभर कैसा रहेगा मौसम

Share this article

Delhi Weather 23 April 2024: दिल्ली में गर्मी का मिजाज और तेज हो रहा है। सोमवार को हल्की बारिश के बावजूद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही तेज हवाओं से तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सीजन में पहली बार इस सप्ताह के आखिर दिनों के आसपास दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। हालांकि, इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 27 अप्रैल को इस सीजन में पहली बार पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

IMD का अनुमान:

नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में कैसा रहेगा मौसम:

Delhi Weather 23 April 2024
Delhi Weather 23 April 2024

IMD के अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा में इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इसके अलावा इस पूरे सप्ताह नोएडा का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

IMD के अनुसार, गाजियाबाद में इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार, गुड़गांव में 26 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं इस पूरे हफ्ते गुड़गांव का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now