News

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर सहित इन राज्यों में अगले 4 दिन तक चलेगी गर्म हवा! मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

×

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर सहित इन राज्यों में अगले 4 दिन तक चलेगी गर्म हवा! मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Share this article

Delhi Weather Update: दिल्ली में शनिवार को आसमान से आग बरसती रही। तेज धूप और लू के चलते सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए उत्तर भारत में अगले चार दिनों तक तीव्र गर्मी का अनुमान लगाया है।

गर्मी का प्रचंड रूप

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा की गति 14 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिसके कारण लू का प्रभाव और भी अधिक रहा।

आने वाले दिनों में भी गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बुधवार और गुरुवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 24 मई तक दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होगा। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा।

इन इलाकों में रहा सबसे ज्यादा तापमान

मुंगेशपुर: 46.8 डिग्री सेल्सियस
नजफगढ़: 46.7 डिग्री सेल्सियस
पीतमपुरा: 46.1 डिग्री सेल्सियस
पूसा: 46.0 डिग्री सेल्सियस
जाफरपुर: 45.6 डिग्री सेल्सियस
रिज: 45.5 डिग्री सेल्सियस
आया नगर: 45.2 डिग्री सेल्सियस

पक्षियों पर भी गर्मी का असर

गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग पक्षियों को लेकर बर्ड्स अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या कबूतरों की है। चांदनी चौक स्थित चैरिटी बर्ड्स अस्पताल के प्रबंधक अतिशय जैन और डॉक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि रोजाना 50-60 पक्षी गंभीर हालत में अस्पताल लाए जा रहे हैं।

इनमें कबूतरों के अलावा तोता, चिड़िया, चील, मोर और अन्य पक्षी भी शामिल हैं। इन पक्षियों में सांस लेने में तकलीफ और गर्दन में दर्द जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। कबूतरों में पॉक्स संक्रमण (त्वचा पर दाने होना) भी देखा जा रहा है।

डॉक्टर यादव ने बताया कि इन पक्षियों का शरीर का तापमान भी सामान्य से अधिक है। इलाज के लिए इन पक्षियों को ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट और मल्टीविटामिन दिए जा रहे हैं।

चिड़ियाघर में भी वन्यजीवों की सुरक्षा

दिल्ली चिड़ियाघर ने भी वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बाड़ों की घास को गीला और ठंडा रखने के लिए वाटर स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। सुबह और शाम के समय स्प्रे पंप की मदद से वन्यजीवों को नहलाया जा रहा है। पिंजरों के बाहर कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now