News

Delhi Weather: दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी! 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, IMD ने लू चलने का अलर्ट किया जारी

×

Delhi Weather: दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी! 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, IMD ने लू चलने का अलर्ट किया जारी

Share this article

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। 18 मई को सुबह के समय दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी शनिवार से दिल्ली में लू चलने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

शुक्रवार को नजफगढ़ में 47.4 डिग्री, देश का सबसे गर्म स्थान

शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इसे देश का सबसे गर्म स्थान बना दिया। आज दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दिन के समय हीटवेव चलने की आशंका है। वहीं आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली का ह्यूमिडिटी लेवल 39 प्रतिशत था।

19 मई से 24 मई तक प्रचंड लू का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 19 मई से लेकर 24 मई तक प्रचंड लू का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

स्काईमेट का पूर्वानुमान: अगले सप्ताह तक कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक कोई सक्रिय मौसम प्रणाली की संभावना नहीं है। साफ आसमान और तेज धूप शहर को उबाल पर रखेगी। गर्मी का भंडार जमा होता रहेगा और पिछले चार सालों में मई में दूसरी बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ एक धमाकेदार सप्ताहांत की उम्मीद है। 18 से 24 मई के बीच दिन का तापमान 44°-45°C के आसपास रहने की संभावना है।

IMD का अनुमान: लू की स्थिति, रातें भी गर्म

IMD का अनुमान है कि गर्मी की लहर एक सप्ताह से ज्यादा समय तक जारी रह सकती है। तेज सतही हवाएं दोपहर के समय लू की स्थिति पैदा कर देंगी। रातें भी गर्म रहने की संभावना है और पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा।

दिल्ली में खराब श्रेणी में AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 248 की रीडिंग के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

गर्मी से बचाव के उपाय

बार-बार पानी पीते रहें: गर्मी से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप बार-बार पानी पीते रहें।
हल्के रंगों के ढीले कपड़े पहनें: गर्मी से बचने के लिए हल्के रंगों के ढीले कपड़े पहनें।
घर से बाहर निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें: घर से बाहर निकलते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।
तेज धूप वाले समय में बाहर निकलने से बचें: तेज धूप वाले समय में बाहर निकलने से बचें।
ठंडे पानी से नहाएं: ठंडे पानी से नहाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now