News

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में शाम को आंधी और बारिश की आशंका, जानिये अगले 10 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

×

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में शाम को आंधी और बारिश की आशंका, जानिये अगले 10 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Share this article

आज का मौसम, Delhi Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य बना हुआ है। हालाँकि सुबह से ही धूप खिली रहती है लेकिन लू नहीं चली। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद दिल्ली में तापमान सामान्य से कम है। जिससे दिल्लीवासियों को फ़िलहाल भीषण गर्मी और लू का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आज दिल्ली में शाम को धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में इस हफ्ते लू का प्रकोप नहीं देखने को मिलेगा।

राजधानी में मौसम लेने वाला है करवट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। आज शाम तक धूल भरी आंधी चल सकती है। इस बीच हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।

हल्की बारिश की संभावना 

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। आसमान से घने काले बादल छाए रह सकते है। तेज हवाएं चलेगी जिससे तापमान में कमी देखने को मिलेगी। आपको बता दें तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ने से दिल्ली में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

बीते दिन 38.1 डिग्री रहा तापमान

दिल्ली में बीते कल यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेलसियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है और सापेक्षिक आर्द्रता 15 से 61 प्रतिशत के बीच रही। जिसके चलते दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बूंदाबांदी होने और बादल छाए रहने का अनुमान है।

अगले 10 दिन नहीं चलेगी लू

मौसम विभाग ने बताया है कि, अगले 10 दिनों तक राजधानी में लू नहीं चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में राजधानी में लू नहीं चलेगी।

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मौसम कूल

आपको बता दें तो पहाड़ो में हो रही बर्फबारी से राजधानी दिल्ली का मौसम ठंडा है। वहीं कभी कभार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now