News

Delhi Weather Today : दिल्ली में मौसम सुहावना, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश; आंधी-तूफ़ान का अलर्ट जारी

×

Delhi Weather Today : दिल्ली में मौसम सुहावना, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश; आंधी-तूफ़ान का अलर्ट जारी

Share this article

Delhi Weather Today 9 May 2024, आज का मौसम 9 मई 2024: राजधानी दिल्ली में आज 9 मई को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बीते कल 8 मई को सुबह के समय ठंडी हवाओं ने तापमान में थोड़ी गिरावट की है। एक तरफ जहाँ तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था, वहीं मौसम में बदलाव से 38 डिग्री पर दर्ज हुआ। जिससे भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज 9 मई तक दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, इस बीच बादल भी छा सकते हैं। वहीं कल का मौसम (Kal Ka Mausam) देखें तो मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 10 से 12 मई के बीच दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली का तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस पुरे हफ्ते का दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में बारिश के चलते तापमान में डाउन फॉल देखने को मिल सकता है। 12 मई को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली से लगते नोएडा में भी आज यानी 9 मई को आसमान साफ़ रहेगा। हालाँकि आंशिक तौर पर बादल देखें जा सकते है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 14 मई के बीच हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं गाजियाबाद में 10 से 14 मई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा के गुरुग्राम में पुरे हफ्ते मौसम में कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान साफ़ रहेगा। हालाँकि आंशिक बादल छाय रह सकते है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now