News

Delhi Weather Update: दिल्ली में प्रचंड गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

×

Delhi Weather Update: दिल्ली में प्रचंड गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Share this article

Delhi Weather Update, नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्लीवासियों को कई दिनों से झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी और लू का प्रकोप फिर बढ़ेगा। अगले तीन-चार दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया है।

मंगलवार को मौसम में बदलाव

मंगलवार को दिल्ली के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। अभी तक हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी थी, जो अपने साथ थार रेगिस्तान की गर्मी भी ला रही थी। लेकिन, मंगलवार को हवा की दिशा में बदलाव हुआ और यह पूर्व दिशा से आने लगी। इस हवा में हल्की नमी है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

कितना रहा दिल्ली का तापमान

दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यह एक दिन पहले की तुलना में लगभग दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। मुंगेशपुर और नजफगढ़ इलाके मंगलवार को भी सबसे ज्यादा गर्म रहे।

झुलसाने वाली गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के लोगों को अभी झुलसाने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। बुधवार के लिए ऑरेंज और उसके बाद अगले चार दिनों के लिए गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज गर्मी पड़ेगी और हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। इसके चलते लोगों को लू के थपेड़े बेहाल करेंगे।

दिल्ली में तापमान

  • मुंगेशपुर – 44.6 डिग्री सेल्सियस
  • नजफगढ़ – 43.9 डिग्री सेल्सियस

आगे के लिए पूर्वानुमान

  • बुधवार: अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, ऑरेंज अलर्ट
  • गुरुवार: अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, रेड अलर्ट
  • शुक्रवार: अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, रेड अलर्ट
  • शनिवार: अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, रेड अलर्ट
  • रविवार: अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, ऑरेंज अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now