Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। पिछले कुछ दिनों से बादलों और हवाओं ने थोड़ी राहत दी थी, लेकिन अब फिर से तीव्र गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लू जैसी स्थिति बन सकती है।
आज का मौसम:
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 मई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
हफ्तेभर का मौसम:
15 मई: तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय तेज और गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लू जैसी स्थिति बन सकती है।
16 मई: अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू चलने की संभावना बनी हुई है।
17 मई: तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लू चलने की संभावना है।
18 मई: अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू चलने की संभावना है।
19 मई: तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लू चलने की संभावना है।
इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
नोएडा का मौसम:
नोएडा में भी आज न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इसी तरह तापमान बढ़ते हुए हफ्ते के आखिर तक ये 43 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
दिल्ली के आसपास:
राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण छोटे पैमाने पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
लू से ऐसे करें बचाव:
बार-बार पानी पीते रहें।
हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
धूप में निकलते समय छाता, टोपी और स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान देख लें।
बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।