News

Big Breaking News: डेरा जगमाल वाली के मुखिया महाराज बहादुर चंद वकील नहीं रहे

×

Big Breaking News: डेरा जगमाल वाली के मुखिया महाराज बहादुर चंद वकील नहीं रहे

Share this article
Dera Jagmalwali Chief Maharaja Bahadur Chand Vakil Sahab Dead
Dera Jagmalwali Chief Maharaja Bahadur Chand Vakil Sahab Dead

Dera Jagmalwali Chief Maharaja Bahadur Chand Vakil Sahab Dead : हरियाणा के सिरसा जिले के डेरा जगमाल वाली के मुखिया महाराज बहादुर चंद वकील का आज सुबह निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से उनकी हालत खराब थी। डेरा प्रमुख की हालत खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। संत वकील साहब करीब 1 साल से बीमार चल रहे थे। आज शाम करीब 3.30 बजे अंतिम दर्शनों के लिए उन्हें जगमालवाली डेरा लाया जाएगा।

डेरा प्रमुख के निधन की खबर से डेरे में 3 से 4 अगस्त को होने वाले सालाना समागम को रद कर दिया गया है। यह पहली बार होगा जब डेरे में कोई सालाना समागम नहीं हो रहा है। डेरा प्रमुख की हालत नाजुक होने के कारण उनके श्रद्धालुओं में चिंता बनी हुई थी। इसको लेकर डेरा मैनेजमेंट कमेटी लगातार हेल्थ बुलेटिन जारी कर सांत्वना दे रही थी।

31 जुलाई को डेरा मैनेजमेंट में हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा था कि ” सतगुरु की प्यारी साध-संगत जी- परम पूज्य महाराज जी का इलाज बहुत की अनुभवी व विशेषज्ञ डॉकटरों की टीम कर रही है और उनके स्वास्थ्य की स्थिति यथास्थिर बनी हुई है। इसलिए साध संगत से प्रार्थना है कि अस्पताल में आने के बजाय महाराज जी के जल्दी ठीक होने के लिए ज्यादा से ज्यादा सिमरन करें और अफवाहों पर ध्यान न देवें “।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now