News

आपकी जेब में है स्टार (*) साइन वाला ₹500 का नोट? जानिये असली है या नकली…

×

आपकी जेब में है स्टार (*) साइन वाला ₹500 का नोट? जानिये असली है या नकली…

Share this article
आपकी जेब में है स्टार (*) साइन वाला ₹500 का नोट? जानिये असली है या नकली...

Web Desk, New Delhi: RBI Fake Note Alert: क्या आपकी जेब में पड़ा ₹500 का नोट असली है या नकली? सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि ‘स्टार’ निशान (*) वाला ₹500 का नोट नकली है। इस पोस्ट के बाद लोगों में काफी भ्रम पैदा हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है और बताया है कि यह दावा गलत है।

आरबीआई की सफाई: ‘स्टार’ निशान वाले नोट वैध

आरबीआई ने कहा है कि अगर आपके पास कोई ऐसा बैंक नोट है जिसमें सीरीज के बीच ‘स्टार’ निशान है, तो यह नोट भी किसी दूसरे नोट की तरह ही वैध है। रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह ‘स्टार’ निशान गलत छपाई वाले नोट की जगह जारी किए गए नोट पर अंकित होता है।

स्टार निशान का मतलब

आरबीआई के अनुसार, ‘स्टार’ निशान का मतलब यह है कि यह नोट किसी गलत छपे नोट की जगह पर जारी किया गया है। 2006 में इस प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी ताकि प्रिंटिंग को आसान और लागत प्रभावी बनाया जा सके।

असली और नकली ₹500 के नोट की पहचान कैसे करें?

आरबीआई ने ₹500 के नोट की पहचान के लिए 17 चिन्ह बताए हैं। इन चिन्हों को ध्यान में रखते हुए आप आसानी से असली और नकली नोट की पहचान कर सकते हैं।

पहचान चिन्हविवरण
लाइट के सामने रखने पर500 लिखा हुआ नजर आएगा।
45 डिग्री एंगल पर देखने पर500 लिखा हुआ नजर आएगा।
देवनागरी में 500देवनागरी में 500 लिखा हुआ दिखेगा।
महात्मा गांधी की तस्वीरसेंटर में महात्मा गांधी की तस्वीर।
भारत और Indiaभारत और India के लेटर्स।
सिक्योरिटी थ्रीडहरे से नील में बदलता हुआ नजर आएगा।
गवर्नर का सिग्नेचरदाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्कमहात्मा गांधी की पिक्चर और वाटरमार्क।
नंबर की बढ़ती हुई साइजनंबर बाएं से दाएं की तरफ बड़े होते जाते हैं।
रंग बदलने वाला नंबरहरे से नीला हो जाता है।
अशोक स्तम्भराइट साइड में अशोक स्तम्भ।
सर्कल बॉक्स500 लिखा हुआ, राइट और लेफ्ट साइड की तरफ 5 ब्लीड लाइंस।
नोट की छपाई का सालछपाई का साल लिखा हुआ है।
स्वच्छ भारत का लोगोस्लोगन के साथ प्रिंट है।
लैंग्वेज पैनलसेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।
लाल किले की पिक्चरभारतीय ध्वज के साथ लाल किले की पिक्चर।
देवनागरी में 500देवनागरी में 500 प्रिंट है।

नेत्रहीन लोग भी कर सकते हैं पहचान

नेत्रहीन लोगों के लिए भी नोट की पहचान करना आसान है। नोट पर अशोक स्तम्भ, महात्मा गांधी की तस्वीर, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह रफली प्रिंट किए गए हैं, जिन्हें छूकर पहचाना जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now