News

गूगल पर भूलकर भी सर्च ना करें ये चीजें, खानी पड़ेगी जेल की हवा

×

गूगल पर भूलकर भी सर्च ना करें ये चीजें, खानी पड़ेगी जेल की हवा

Share this article

Google Safety Tips: आज का दौर इंटरनेट का दौर है। लोगों को लगभग हर जानकारी इंटरनेट पर मिल जाती है। इसके लिए कई सर्च इंजन हैं जिन पर इंटरनेट का इस्तेमाल करके आप कुछ भी सर्च कर सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को अगर कोई चीज सर्च करनी होती है तो वह Google का सहारा लेते हैं। गूगल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सर्च इंजन है। साल 2024 में शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार 77.52% लोगों की पसंद गूगल था।

भले ही लोग गूगल पर आसानी से चीजें सर्च कर लेते हैं, लेकिन कुछ चीजें हैं जो आपको कभी भी गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। और सिर्फ गूगल ही नहीं बल्कि किसी भी सर्च इंजन पर आपको यह चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए। वरना फिर आपको जेल जाना पड़ सकता है।

चलिए जानते हैं किन चीजों को सर्च करने से आपको बचना चाहिए:

बम बनाने का तरीका

सभी को पता है कि बम कितनी खतरनाक चीज होती है। और इसका इस्तेमाल आतंकवादी या दहशतगर्द ही करते हैं। इसीलिए अगर आपने गलती से भी गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च किया या इसी प्रकार की कोई और चीज सर्च की तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। आपको पुलिस पकड़कर जेल में भी बंद कर सकती है।

पायरेटेड फिल्में

पायरेटेड फिल्मों को लेकर भारत में कानून बड़ा कड़ा है। अगर आप गूगल पर फिल्मों को पायरेट करने के बारे में सर्च करते हैं या फिर इस तरह का काम करने की प्रक्रिया को सर्च करते हैं तो फिर आपको 3 साल तक के लिए जेल भेजा जा सकता है। और साथ ही आप पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

चाइल्ड पॉर्न

भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर कानून बड़े सख्त हैं। यह एक बहुत सेंसिटिव टॉपिक है। इस बारे में गूगल पर अगर किसी ने गलती से भी सर्च किया तो पोस्को एक्ट 2012 के सेक्शन 14 के तहत जेल भेजा जा सकता है। जिसमें 5 साल से लेकर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। इसलिए गलती से भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर गूगल पर किसी भी तरह का कुछ सर्च नहीं करना चाहिए।

अबॉर्शन

भारत में अबॉर्शन को लेकर नियम कानून बनाए गए हैं। इसीलिए कोई भी इन नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता। अबॉर्शन को लेकर अगर आप गूगल पर भी कुछ चीजें सर्च करते हैं तो फिर आप पर कार्रवाई की जा सकती है।

गैरकानूनी ड्रग्स

गैरकानूनी ड्रग्स को लेकर भी भारत में सख्त कानून हैं। अगर आप गूगल पर इन ड्रग्स को बनाने, खरीदने या बेचने के बारे में सर्च करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको पुलिस पकड़कर जेल में भी बंद कर सकती है।

हथियारों का व्यापार

हथियारों का व्यापार गैरकानूनी है। अगर आप गूगल पर हथियारों को खरीदने या बेचने के बारे में सर्च करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको पुलिस पकड़कर जेल में भी बंद कर सकती है।

धोखाधड़ी

धोखाधड़ी करना भी गैरकानूनी है। अगर आप गूगल पर धोखाधड़ी करने के तरीकों के बारे में सर्च करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको पुलिस पकड़कर जेल में भी बंद कर सकती है।

साइबर अपराध

साइबर अपराध भी गैरकानूनी है। अगर आप गूगल पर साइबर क्राइम करने के तरिके या कोई जानकारी सिखने से जुड़ी कोई चीजें सर्च करते है तो आप मुशीबत में पड़ सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now