News

राजस्थान से लेकर बंगाल तक…! जानिये आपके यहां कब आएगा मानसून?

×

राजस्थान से लेकर बंगाल तक…! जानिये आपके यहां कब आएगा मानसून?

Share this article

Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 1 जून को केरल में दस्तक दे दी थी और धीरे-धीरे देश के बाकी हिस्सों में भी अपनी गति पकड़ रहा है। मॉनसून के आगमन से देश के कई हिस्सों में राहत मिली है, लेकिन उत्तर भारत के लोगों को अभी भी मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू

मॉनसून की बारिश से पहले, उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी की स्थिति विकराल रूप ले चुकी है। इन राज्यों में लोग गर्मी और लू से त्रस्त हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में लू का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो रहा है।

कब होगी उत्तर भारत में मॉनसून की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 10-15 जून के बीच में पूरे बंगाल और पूर्वी बिहार और पूर्वी झारखंड में मॉनसून की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद, 15-20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड और पूर्वी उत्तराखंड और पूर्वांचल में, 20-25 जून तक आधे उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तराखंड में और 25-30 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए दिल्ली तक मॉनसून पहुंचेगा।

इन राज्यों में अभी भी हो रही है भारी बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की है। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है। मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई है।

मॉनसून की स्थिति

मॉनसून 12 जून, 2024 को महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। फिलहाल मॉनसून की उत्तरी सीमा अब 20.5 डिग्री उत्तर से गुजर रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी एक मैप के मुताबिक, मॉनसून 30 जून से 8 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक पहुंच जाएगा।

किसानों के लिए राहत

मॉनसून की बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। बारिश होने से फसलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now