Gold Price Today in India: खरमास खत्म हो गया है और इस दौरान अगर आप सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 68,850 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 72,290 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी प्रति किलो 99,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी।
स्थानीय बाजार की स्थिति
सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। प्रति किलो चांदी के भाव में 290 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी प्रति किलो 99,700 रुपए के भाव से बेची जाएगी, जबकि सोमवार शाम तक चांदी 99,990 रुपए प्रति किलो के दर से बेची गई थी।
शहर | 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|---|
चेन्नई | 67,840 रुपये | 74,010 रुपये |
मुंबई | 67,490 रुपये | 74,630 रुपये |
कोलकाता | 67,490 रुपये | 74,630 रुपये |
बेंगलुरु | 67,490 रुपये | 74,630 रुपये |
हैदराबाद | 67,490 रुपये | 74,630 रुपये |
केरल | 67,490 रुपये | 74,630 रुपये |
पुणे | 67,490 रुपये | 74,630 रुपये |
वड़ोदरा | 67,540 रुपये | 73,680 रुपये |
अहमदाबाद | 67,540 रुपये | 73,680 रुपये |
भुवनेश्वर | 67,500 रुपये | 73,640 रुपये |
सोने के भाव में गिरावट
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट देखी गई है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 69,300 रुपए के भाव पर था, जो आज 68,850 रुपए हो गया है, यानी 450 रुपए की गिरावट। वहीं, सोमवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 72,770 रुपए के भाव पर था, जो आज 72,290 रुपए हो गया है, यानी 480 रुपए की गिरावट।
अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो मौजूदा समय में रांची के सर्राफा बाजार में कीमतें कम हैं। इसलिए, यह आपके लिए खरीदारी का सही समय हो सकता है।