News

गुड न्यूज: दिल्ली-NCR समेत यहां आज होगी झमाझम बारिश; देखें अपडेट

×

गुड न्यूज: दिल्ली-NCR समेत यहां आज होगी झमाझम बारिश; देखें अपडेट

Share this article

Delhi-NCR Weather: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। न तो कूलर में राहत मिल रही है और न ही पंखे में। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। इस बार मई की गर्मी ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अस्पतालों में बढ़ रहे हीट स्ट्रोक के मरीज

गर्मी के कारण अस्पतालों में हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोग लू से बचाव के लिए विभिन्न उपाय कर रहे हैं, लेकिन फिर भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है।

जून की शुरुआत में तापमान में कमी की संभावना

हालांकि, मौसम विभाग ने जून की शुरुआत से तापमान में कुछ कमी होने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, 1 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 2 जून को तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। 3 और 4 जून को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।

शनिवार और रविवार को येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन दिनों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

आज हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना

आज 1 जून को दिल्ली में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है। इसके साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी है।

हरियाणा में भीषण गर्मी

हरियाणा में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। शुक्रवार को सिरसा में पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा हिसार, रोहतक, पानीपत सहित कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

हरियाणा में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 9 शहरों में शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधरी, छछरौली, रादौर, थानेसर, पेहोवा और नारायणगढ़ में आंधी-बारिश की संभावना है।

गर्मी से ऐसे करें बचाव 

  • बार-बार पानी पीते रहें।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
  • घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन, टोपी और चश्मा जरूर लगाएं।
  • भारी भोजन से बचें।
  • ठंडे पानी से नहाएं।
  • बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now