News

Gurugram Mausam: 45 डिग्री पार हुआ तापमान, इस दिन होगी बारिश

×

Gurugram Mausam: 45 डिग्री पार हुआ तापमान, इस दिन होगी बारिश

Share this article

Gurugram Mausam: लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ट्रैफिक भी कम रहा। इतना ही नहीं, 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हीट वेव भी चली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ा

शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में ज्यादा रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। दिन भर तेज गर्मी रही, लेकिन आसमान साफ रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर पर कपड़ा बांधे हुए नजर आए। वहीं, युवतियां छाता और दुपट्टे से सिर ढके हुए थीं।

कृषि वैज्ञानिक का कहना

कृषि एवं मौसम विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के मौसम वैज्ञानिक मंजीत कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। हीट वेव अभी भी जारी रहेगी।

अगले दो दिनों में 1 डिग्री की बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 21 मई तक यह गर्मी इसी तरह बनी रहेगी। हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है।

गुड़गांव में यलो अलर्ट, रविवार और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट

गुड़गांव में शनिवार तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रविवार और सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट में गंभीर हीट वेव को लेकर चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि गर्मी से बीमारियां बढ़ सकती हैं, कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ सकता है और बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह काफी खतरनाक हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर शहर का न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान और अधिक बढ़ जाएगा।

स्कूलों का बदला समय

शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक लगेंगे। वहीं, दो शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरे शिफ्ट वाले स्कूल 11:45 बजे से 4:15 बजे तक लगेंगे। यह व्यवस्था 31 मई तक लागू रहेगी। अभी तक स्कूल सुबह 8:00 बजे से लग रहे थे।

भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, जानिये कब होगी बारिश; IMD ने बताई डेट

रेवाड़ी में भी 45 डिग्री पार हुआ पारा

रेवाड़ी में भीषण गर्मी के कारण तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। इससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को बारिश का इंतजार है। तापमान 39.5 डिग्री से बढक़र 45.2 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही जिलावासियों को सतर्क कर दिया था और हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को रेवाड़ी का अधिकतम तापमान जहां 45.2 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.5 डिग्री पहुंच गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now