News

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ बरसे ओले, 21 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी

×

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ बरसे ओले, 21 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी

Share this article

Haryana Weather News: चंडीगढ़: हरियाणा के कुछ इलाकों में शुक्रवार दोपहर को मौसम बदला। तेज आंधी चली तो कही बारिश के साथ ओले भी गिरे। मार्च से लेकर अप्रैल तक चार बार बारिश के साथ ओले गिर चुके है। वहीं मौसम अधिकारीयों ने 21 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। (Haryana rain alert)

हरियाणा में बारिश के साथ बरसे ओले 

आपको बता दें तो हरियाणा में शुक्रवार दोपहर को करनाल जिले के इंद्री में बारिश के साथ ओले बरसे। वहीं पानीपत के समालखा में भी बारिश के साथ खूब ओले देखने को मिले। प्रदेश में अभी दो दिन मौसम खराब रहने के कारण अंबाला में भी हल्की बारिश हुई।

21 अप्रैल तक ख़राब रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में मौसम बदलाव के चलते गेहूं की कटाई का काम रुका पड़ा था, वहीं अब 20 अप्रैल के बाद कटाई के काम में तेजी आएगी। 21 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा, जिसकों लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है।

इन जिलों बारिश अलर्ट 

विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर में मौसम खराब रहने के आसार हैं। यहां गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी।

40 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। गुरूवार शाम को तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन शुक्रवार को तापमान अचानक बढ़ा जिससे उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दिन के समय तेज धूप होने के कारण फरीदाबाद का अधिकतम तापमान बढ़ गया है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now