News

Haryana Assembly Election: INLD और BSP के बीच गठबंधन, अभय चौटाला होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

×

Haryana Assembly Election: INLD और BSP के बीच गठबंधन, अभय चौटाला होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

Share this article
Haryana Assembly Election: INLD और BSP के बीच गठबंधन, अभय चौटाला होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा
#image_title

चंडीगढ़। हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गठबंधन कर लिया है। राजधानी चंडीगढ़ में दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने इस गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला को बनाया गया है।

तीसरी बार हुआ गठबंधन

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से इनेलो 53 और बहुजन समाज पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह तीसरी बार है जब दोनों दलों ने गठबंधन किया है। सबसे पहले 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों दलों का गठबंधन हुआ था, जिसमें बसपा ने एक और इनेलो ने चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2018 में इनेलो और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अब फिर 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दल साथ आएं हैं।

दिल्ली में अभय चौटाला और मायावती की मुलाकात

गठबंधन की सहमति दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती और इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के बीच हुई एक घंटे की मुलाकात के दौरान बनी थी। हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी का परंपरागत वोट बैंक है, जो इस गठबंधन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now