News

Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी से छुटकारा, जाने कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर?

×

Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी से छुटकारा, जाने कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर?

Share this article

Haryana Weather, Chandigarh: पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मई महीने में बारिश न होने और राजस्थान के साथ लगते जिलों में चलने वाली शुष्क और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा था। शुक्रवार को प्रदेश के सिरसा जिले का तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। फरीदाबाद का तापमान भी 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश हो सकती है।

1 जून से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 1 और 2 जून को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 3 और 4 जून को पश्चिमी विक्षोभ के ज्यादा सक्रिय होने पर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

बारिश से तापमान में गिरावट

बारिश होने से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 3 और 4 जून को अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

15 मई के बाद तेजी से बढ़ा तापमान

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस साल गर्मी अधिक होने का मुख्य कारण मई महीने में बारिश का न होना है। 15 मई के बाद से प्रदेश में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई।

उत्तरी हरियाणा में सामान्य से ज्यादा तापमान

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 मई के बाद से हरियाणा में तापमान बढ़ रहा है। राजस्थान के आसपास के हरियाणा के जिलों में 44 से 48 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा। उत्तरी हरियाणा में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।

मई में कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं हुआ सक्रिय

डॉ. खीचड़ ने बताया कि मई महीने में कोई भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ और हवा में नमी भी कम रही।

3 जून को दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

डॉ. खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। 1 और 2 जून को छिटपुट बूंदाबांदी होगी। 3 जून को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। 4 जून को उत्तरी हरियाणा में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

प्री-मानसून वर्षा की उम्मीद

डॉ. खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में प्री-मानसून वर्षा होने की उम्मीद है। जुलाई के पहले सप्ताह में हरियाणा में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद

यलो अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी।

देखें हरियाणा में अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान 

Weather forecast for the next five days in Haryana Weather forecast for the next five days in Haryana Weather forecast for the next five days in Haryana Weather forecast for the next five days in Haryana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now