News

हरियाणा के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, तनख्वा में बढ़ोतरी, इस तारीख से मिलेगी

×

हरियाणा के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, तनख्वा में बढ़ोतरी, इस तारीख से मिलेगी

Share this article

Haryana Employees Salary Increased : हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है! राज्य सरकार ने कौशल रोजगार निगम में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज कहा कि पार्ट 1 और 2 के तहत मानदेय में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ईपीएफ, ईएसआई या लेबर फंड जैसी सुविधाएं कर्मचारियों को एचकेआरएन के माध्यम से मिल रही हैं। पहले दुर्घटना के मामले में कोई लाभ नहीं मिलता था, लेकिन अब सरकार मदद के लिए आगे आ रही है।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए एचसी और ओबीसी को आरक्षण देकर भर्ती करने का काम सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार मजबूती से कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनके हक कोई छीन नहीं सकेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now