News

Haryana ka Mausam : हरियाणा के 9 जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

×

Haryana ka Mausam : हरियाणा के 9 जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Share this article

Haryana ka Mausam : हरियाणा में 25 मई से नौतपा के प्रकोप से तप रही धरती को थोडी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग(IMD) ने प्रदेश के 9 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 3 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

भीषण गर्मी से बेहाल जनता को राहत की उम्मीद

हरियाणा में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। हिसार, रोहतक, सिरसा, अंबाला, नारनौल और पानीपत में लू से हालात बेहद खराब हैं। इन शहरों में दिन का औसत तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।

मई का महीना 12 साल बाद सबसे ज्यादा सूखा रहा है। महीने भर में यहां 4.2 एमएम बारिश देखने को मिली जोकि सामान्य से 79% कम है।

सिरसा में लगातार दूसरे दिन देश का सबसे अधिक तापमान

सिरसा जिले में लगातार दूसरे दिन देश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस और मैन्युअल स्टेशन पर 47.8 डिग्री दर्ज़ किया गया।

बात करें यदि देश के दूसरे सबसे गर्म शहर की तो उत्तर प्रदेश का कानपुर सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर तापमान 48.02 डिग्री तक पहुंच गया।

बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ में गरज- चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बताई गई है।

पंजाब में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के कारण लोगों को राहत मिली है। विभाग द्वारा पंजाब में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है।

पंजाब में रेड अलर्ट जारी

पंजाब के कुछ इलाकों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान जो 48 डिग्री के पार पहुंच चुका था, उसमें कुछ राहत देखने को मिली है।

यहां के फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। फाजिल्का में बारिश और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 19 जिलों में हीट वेव बारिश और तेज हवाओं के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now