News

Haryana Ka Mausam : हरियाणा के इन जिलों बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

×

Haryana Ka Mausam : हरियाणा के इन जिलों बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

Share this article

Haryana Ka Mausam : राजस्थान में बन रहे वर्षा के दबाव के चलते आज के मौसम (Aaj ka Mausam) शनिवार को यानि आज हरियाणा के तीन जिलों – सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में भी वर्षा हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान से धूल भरी हवाओं का प्रभाव (Effect of dusty winds from Rajasthan)

पिछले दो दिनों से राजस्थान के श्रीगंगानगर से चली धूल भरी हवाओं ने हरियाणा को भी प्रभावित किया है। कहीं कहीं हलकी बारिश ने कई इलाकों में गर्मी से राहत दिलाई है। इन हवाओं के कारण प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान (India Meteorological Department forecast)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 9 जून से हरियाणा में गर्मी बढ़ सकती है। तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून के आसपास प्री-मानसून वर्षा शुरू हो सकती है। इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

हरियाणा में मौसम का बदलाव (Weather change in Haryana)

मौसम विभाग ने 8 जून को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने का अलर्ट जारी किया है।

मानसून की संभावित तिथि

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20 जून के आसपास प्री-मानसून आने की संभावना है। उनके अनुसार, 28 जून से 3 जुलाई के बीच मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now