Haryana-Punjab Weather Update: पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में भारी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, 4 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके प्रभाव से इन दोनों राज्यों में 3 दिन तक बारिश की संभावना बन रही है।
पंजाब में हीटवेव का अलर्ट जारी (Heatwave alert issued in Punjab)
पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) एक्टिव होने के बाद भी हीटवेव लोगों को परेशान कर रही है। तापमान में थोड़ी गिरावट से राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी भी कई इलाकों में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने 4 जून को पंजाब में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 5 जून को कुछ राहत भी मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के जोर पकड़ने से बारिश की संभावना बनती दिख रही है।
वहीं मौसम विभाग ने मानसा, लुधियाना और बरनाला जिले के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। इसके साथ ही फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, फिरोजपुर और फरीदकोट जिले में हीटवेव के साथ-साथ तेज तूफान और बारिश की भी संभावना जताई है।
पंजाब के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 जून को पंजाब में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार बन रहे हैं।
हरियाणा में भी बदलेगा मौसम
हरियाणा में भी 4 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 4 से 6 जून तक बादल छाए रहने की साथ-साथ तेज गति से हवाएं चलेंगी और बूंदाबांदी की भी संभावना है।
हरियाणा पंजाब में तापमान की स्थिति
हरियाणा:
- सिरसा: 45.4 डिग्री सेल्सियस
- भिवानी: 45.1 डिग्री सेल्सियस
- रोहतक: 44.2 डिग्री सेल्सियस
- अंबाला: 42.3 डिग्री सेल्सियस
- हिसार: 42.7 डिग्री सेल्सियस
- गुरुग्राम: 42.5 डिग्री सेल्सियस
- फरीदाबाद: 43.9 डिग्री सेल्सियस
- चंडीगढ़: 42.4 डिग्री सेल्सियस
पंजाब:
- बठिंडा: 45.1 डिग्री सेल्सियस
- अमृतसर: 43.5 डिग्री सेल्सियस
- लुधियाना: 42.2 डिग्री सेल्सियस
- पटियाला: 42.6 डिग्री सेल्सियस
- गुरदासपुर: 43.4 डिग्री सेल्सियस
- फरीदकोट: 42.5 डिग्री सेल्सियस