News

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी खबर; जानिये कैसा रहेगा मौसम का हाल

×

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी खबर; जानिये कैसा रहेगा मौसम का हाल

Share this article

Haryana Weather Update : आज से मई महीना शुरू हो चूका है। वहीं हरियाणा में मौसम शुष्क है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2-4 दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार, 4 मई से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव संभव है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवी) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है कि 4 मई तक मौसम शुष्क रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

इस दौरान बीच बीच में हल्की से मध्यम गति से हवाएं भी चल सकती है। रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालाँकि एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मई रात्रि को मौसम में बदलाव संभावित जिससे राज्य में 4 मई देर रात्रि से 5 मई तक हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

बता दें तो अप्रैल महीने में हरियाणा के मौसम (Haryana Weather) में काफी उथल पुथल देखने को मिली थी। प्रत्येक दिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश-ओलावृष्टि के कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे भी दर्ज किया गया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now