News

हरियाणा में मानसून फिर दिखा रहा कला; 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

×

हरियाणा में मानसून फिर दिखा रहा कला; 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Share this article
Haryana Weather News 25 July 2024
Haryana Weather News 25 July 2024

Haryana Weather News : हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 30 जुलाई तक सक्रिय रहेगा और प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल और आगामी दिनों में संभावित बारिश की स्थिति।

हरियाणा में आज कहां-कहां बारिश

मौसम विभाग ने हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा, तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, लोहारू, तोशाम, झज्जर, बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, सिवानी, हिसार, आदमपुर, नाथूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रतिया, फरीदाबाद, खरखौदा, गन्नौर, सिरसा, डबवाली, जगाधरी और छछरौली में बादल गरजने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

शहरसंभावित बारिश
सोनीपतभारी बारिश
पानीपतभारी बारिश
करनालभारी बारिश
जींदभारी बारिश
कैथलभारी बारिश
कुरूक्षेत्रभारी बारिश
यमुनानगरभारी बारिश

पंजाब में बारिश का हाल

पंजाब में भी मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट में भारी बारिश की संभावना है और जिला ऑरेंज अलर्ट पर है। इसके अलावा, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों – चंबा, कांगड़ा और सिरमौर के कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हरियाणा में मानसूनी हवाएं और उनकी सक्रियता

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCSHKU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बढ़ रही है। इससे अरब सागर की तरफ से मानसूनी हवाएं आ रही हैं, जिससे हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ने जा रही है।

हरियाणा में 25 और 26 जुलाई को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 27 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। बीच-बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now