News

Haryana Weather: हरियाणा में सबसे गर्म सिरसा, आज हो सकती है बारिश…

×

Haryana Weather: हरियाणा में सबसे गर्म सिरसा, आज हो सकती है बारिश…

Share this article

Haryana Weather, चंडीगढ़. हरियाणा में नौतपा का छठा दिन भी लोगों पर भारी पड़ा। हालांकि, अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन हीटवेव से लोग बेहाल रहे। बाजार और सड़कों पर दिन के समय सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, हरियाणा के सिरसा में एक बार फिर से अंबर से आग बरसी।

सिरसा गुरुवार को देशभर में सबसे गर्म इलाका रहा। यहां पर पारा 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, करनाल और पंचकूला को छोड़कर सभी जिलों में पारा 45 डिग्री से अधिक ही दर्ज किया गया है।

Haryana Weather

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (IMD Weather Forecast)

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने 31 मई को एक-दो जिलों में हल्की बारिश और 1 जून को हरियाणा में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार के मुकाबले गुरुवार को पारे में 0.4 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि पारा सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सिरसा में सबसे अधिक 49.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि हिसार, नारनौल, रोहतक और सिरसा में सेवेयर हीटवेव देखने को मिली है। इसी तरह, चंडीगढ़ और अंबाला में भी हीटवेव दर्ज की गई है।

शहरअधिकतम तापमान
सिरसा49.1
नूंह48.9
पांडु पिंडारा48.4
बालसमंद (हिसार)48.0
महेंद्रगढ़47.6
रोहतक47.5
फरीदाबाद47.4
चंडीगढ़44.9

पिछले एक पखवाड़े से भयानक गर्मी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में भयंकर गर्मी पड़ रही है। बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवातीय तूफान “रेमल” मैदानी क्षेत्रों से नमी खींच रहा था।

इन कारणों से प्रदेश में भीषण गर्मी और अत्यधिक लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। एक जून को गरज के साथ बारिश होगी। फिर दो दिन मौसम साफ रहेगा और बाद में 4 जून को फिर से मौसम करवट लेगा।

बिजली और पानी का संकट

हरियाणा में भारी गर्मी के चलते बिजली और पानी का संकट भी देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में लोग परेशान होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। नूंह में गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के अधिकांश तालाब सूख गए हैं और बेजुबान पशु-पक्षियों को भी परेशानी हो रही है।

लोगों का कहना है कि मेवात में पारा 49 डिग्री तक पहुंच रहा है। लोगों ने मांग की है कि तालाब व नहरों में पानी छोड़ा जाए। नूंह में गुरुवार को पारा 48.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, चंडीगढ़ में 44.9 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में मई माह में बीते 10 साल में पहली बार बारिश नहीं हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now