News

Haryana Weather : आज रात से हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

×

Haryana Weather : आज रात से हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

Share this article
Haryana Weather : आज रात से हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
#image_title

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से लोग परेशान है। वहीं राज्य में आज के मौसम की बात करें तो मौसम में वीरवार रात से बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञानियों ने 11 जुलाई रात से हवाओं में बदलाव के साथ प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। जिससे उमस भरी इस गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

इसके बाद 14 और 15 जुलाई को फिर से मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी रहने की संभावना है। बुधवार को मौसम में बदलाव के चलते गर्मी अधिक रही। उमस से लोग परेशान रहे।

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई हुई है। इससे तापमान में गिरावट के साथ उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी से अभी लोगों को परेशानी हो रही है।

वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

तापमान में होगा गिरावट

राज्य में दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता 11 जुलाई से फिर से बढ़ने की संभावना को देखते हुए ज्यादातर क्षेत्रों में वीरवार देर रात से 13 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है परंतु 14 व 15 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी रहने की संभावना है।

उत्तरी जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा तथा पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now