News

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम की स्थिति, जमकर होगी बारिश

×

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम की स्थिति, जमकर होगी बारिश

Share this article

Haryana Weather Update, चंडीगढ़ |हरियाणा में मौसम में अभी बदलाव होने की संभावना है। कुछ इलाकों में काले बादल डेरा जमाए हुए है जिससे तापमान में थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग (IMD Weather) की माने तो अभी हरियाणा में 2 दिनों तक मौसम साफ़ रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 18 अप्रैल को मौसम में भी एकाएक बदलाव देखा जाएगा।

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में बारिश के साथ साथ कही ओले भी गिरने कि संभावना है। आइये जानते है मौसम विभाग का पूर्वानुमान (IMD Weather Forecast)

इन 17 जिलों में ख़राब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र समेत हरियाणा के 17 जिलों में 19 अप्रैल को मौसम में बदलाव रहेगा। दक्षिण और दक्षिण पूर्व जिलों के साथ उत्तर हरियाणा के जिलों में मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

गेहूं की कटाई में हो रही है देरी

हरियाणा में गेहूं कटाई में देरी हो रही है। हालंकि प्रदेश में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक कई मंडियों में गेहूं का एक दाना भी नहीं आया। ऐसे में अगर बारिश होती है तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही किसानों को काफी नुकसान हो सकता है।

गेहूं की कटाई में आएगी तेजी

मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखा जाएगा जिसका असर किसानों पर पड़ेगा। फिलहाल गेहूं की फसल पक चुकी है। हरियाणा में 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now