News

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश संभव…

×

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश संभव…

Share this article

Haryana Weather: राजस्थान में बन रहे वर्षा के दबाव के चलते शनिवार को हरियाणा के तीन जिलों में भी वर्षा हो सकती है। दो दिन से राजस्थान के श्री गंगानगर की तरफ से चली धूल भरी हवाओं ने ही हरियाणा को परेशान किया। इसके चलते प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है।

वर्षा का अलर्ट (Rain alert in Haryana)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ जून से गर्मी बढ़ सकती है। इससे तापमान के भी बढ़ने की उम्मीद है। दूसरी तरफ 20 जून के आस पास प्री मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है। इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम में बदलाव की संभावना के चलते 8 जून यानी आज को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिले में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में वर्षा का दबाव

राजस्थान में इस समय वर्षा का दबाव बना हुआ है जिससे आस पास के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती हैं। इन जिलों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

28 जून के बाद आएगा मानसून (Monsoon 2024 in Haryana)

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20 जून के आस पास प्री मानसून आने की संभावना है। संभावित है 28 जून से तीन जुलाई के बीच मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है। इस साल सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

इसका फायदा फसलों को भी मिलेगा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं प्रदेश में दो दिन चली धूल भरी हवाएं भी श्रीगंगानगर से होते हुए हरियाणा में पहुंची। इसके चलते यहां काफी नुकसान हुआ। बिजली निगम व्यवस्था को ठीक करने में जुटा रहा।

रात में तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी

तापमान में हल्का उछाल शुक्रवार कोर छाई धूप और गर्मी बढ़ने के कारण रात और दिन के तापमान में थोड़ा उछाल आया है। शुक्रवार को फरीदाबाद का तापमान 44.1 डिग्री तो हिसार का 41.9 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है। रोहतक का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया है। रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक उछाल आया है।

आंधी से हुआ नुकसान

हरियाणा में 7 जून को आए धूल भरी आंधी और तूफान से प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। 10 लोगों की मौत और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई घरों, दुकानों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि वे तूफान और आंधी के दौरान घरों से बाहर न निकलें। यदि बाहर निकलना जरूरी हो तो मजबूत छत वाले भवनों में आश्रय लें। बिजली के तारों और खंभों से दूर रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now