News

Haryana Weather: हरियाणा में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी; जानिये कब मिलेगी राहत?

×

Haryana Weather: हरियाणा में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी; जानिये कब मिलेगी राहत?

Share this article

Haryana Weather Today : हरियाणा में गर्मी का प्रचंड तांडव जारी है। सोमवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 16 मई से हीट वेव चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई तक मौसम खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। दिन के समय धूप तेज होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बीच-बीच में गर्म हवाएं चल सकती हैं और तापमान में और भी इजाफा हो सकता है।

सिरसा में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

सिरसा में सोमवार को 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद भिवानी में 42.3 डिग्री और नारनौल में 41.3 डिग्री तापमान रहा।

रात के तापमान में भी इजाफा

रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है और यह 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढती गर्मी के कारण आम जनता परेशान है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं तेज गर्मी का कृषि पर भी बुरा असर पड़ रहा है। फसलों की विकास दर धीमी हो गई है और उत्पादन में कमी की आशंका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now