News

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का दौर; हरियाणा-राजस्थान समेत यहां बारिश के आसार, देखें आज का मौसम

×

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का दौर; हरियाणा-राजस्थान समेत यहां बारिश के आसार, देखें आज का मौसम

Share this article

IMD Weather, New Delhi: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में लू का प्रकोप लोगों को बेहाल कर रहा है। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश की संभावना भी है। आइये जानते है मौसम विभाग की पूरी अपडेट…

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 22 से 26 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज लू चलने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इस दौरान कई जिलों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ समेत 36 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान और हरियाणा में भी हो सकती है बारिश

हरियाणा के रेवाड़ी, पलवल, नूंह, होडल, राजस्थान के तिजारा इलाकों में अगले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी (Rain Alert) किया है। केरल एवं माहे में 21 से 23 मई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक में बादल बरस सकते हैं।

यहां पड़ेगी भीषण गर्मी

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात में भीषण गर्मी पड़ेगी। इन राज्यों में 24 मई तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं

राजधानी दिल्ली और आसपास के जिलों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को पारा में गिरावट आई है और तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। 21 मई से लेकर 26 मई तक अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सलाह दी है। लोगों को घर से बाहर निकलते समय ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही, खूब पानी पीना चाहिए और बाहर निकलते समय सिर पर छाता या टोपी जरूर पहननी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now