News

Today Weather : Delhi-UP समेत इन राज्यों में फिर दिखेगा लू का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

×

Today Weather : Delhi-UP समेत इन राज्यों में फिर दिखेगा लू का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Share this article

Today Weather Update : भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पारा लगातार बढ़ रहा है और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन राज्यों में लू का प्रकोप

11 से 14 जून के बीच, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड और ओडिशा सहित राज्यों के कुछ हिस्सों में हीट वेव चल सकती है। इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी में भी लू चलने की संभावना है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए दिल्ली एनसीआर में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 जून तक दिल्ली में लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतिहात बरतने की सलाह दी गई है।

गुजरात में जल्द मानसून की दस्तक

गुजरात में अगले 48 घंटों में मानसून दस्तक दे सकता है। आम तौर पर, गुजरात में मानसून 20 जून के बाद शुरू होता है। इस बार मानसून 10 दिन पहले पहुंच सकता है। वडोदरा, सूरत, नवसारी सहित कई क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में मौसम का बदलाव

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। आज बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now